फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पांच की कटिंग की जद में आने से बधाल में मकान को बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे पांच की कटिंग से बधाल में पूर्व सैनिक के घर को खतरा बना हुआ है। वहीं ज्यूरी के समीप कोछड़ी में कटिंग के कारण रास्ता कटने से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। लोगों का आरोप है कि विभाग को बार बार कहने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गौर हो कि नेशनल हाईवे पांच के झाकड़ी से किन्नौर तक विस्तारीकरण का कार्य पिछले करीब 2 से 3 वर्षों से चल रहा है। सड़क की पहाड़ी साइट की कटिंग होने के कारण कई लोगों के घरों को खतरा हो गया है। कई जगह गांव और घरों को जाने वाले रास्ते भी कट गए हैं। विभाग ने रोकथाम के लिए ब्रेस्टवाल लगा कर ऊपर से गिरने वाले मलबे को रोकने की कोशिश की है, लेकिन ब्रेस्टवाल लगने के बाद भी लोगों के घर और खेत सुरक्षित नहीं हो पा रहे हैं, जिस कारण किसी के मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है और किसी की जमीन तो किसी के खेत ढहने का खतरा पैदा हो गया है।
बधाल निवासी पूर्व पूर्व सैनिक रामदास मेहता ने बताया कि उन्होंने जिंदगी भर सेना में रहते कमाई दौलत से परिवार को रहने के लिए बड़ी मुश्किल से घर बनाया है, लेकिन नेशनल हाईवे की कटिंग के कारण उसको खतरा बना हुआ है। अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर घर को सुरक्षित करने के लिए विभाग को आदेश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

वहीं कोछड़ी निवासी कांता देवी का कहना है कि उनके घर को जाने वाला रास्ता सड़क की कटिंग में टूट गया है, जिस कारण उसमें चलना नामुमकिन है। इस विषय को उन्होंने 8 फरवरी को झाकड़ी में आयोजित जनमंच के माध्यम से उठाया था, लेकिन जनमंच में आश्वासन के बाद भी आज तक विभाग ने रास्ता नहीं बनाया है।
उधर, नेशनल हाईवे मंडल रामपुर के एक्सईएन वीएस गुलेरिया ने बताया अभी तक उनके ध्यान में यह मामला नहीं था। दोनों समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बधाल में घर को सुरक्षित करने को दीवार और ज्यूरी के कोछड़ी में टूटे रास्ते का निर्माण भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें