फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 16 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुआ एनएच 305

विज्ञापन
आनी के निमला में 16 घंटे यातायात के लिए अवरुद्ध रहा एनएच 305। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
मार्ग बहाल होते ही सड़क के दोनों ओर फंसे वाहन निकाले
विज्ञापन


एनएच के साथ खड़ी कार को चट्टानों से पहुंची क्षति

जिला मुख्यालय कुल्लू से आनी और निरमंड का जुड़ा संपर्क

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के निमला में मंगलवार देर शाम से बाधित एनएच-305 बुधवार को यातायात के लिए बहाल हो गया। मार्ग बहाली के बाद सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। सेब सीजन में जुटे वाहन चालकों और बागवानों ने सड़क खुलने के बाद राहत की सांस ली है। भूस्खलन होने से पहाड़ी से बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरी थीं। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई । एनएच बहाल होने के बाद अब जिला मुख्यालय कुल्लू का उपमंडल आनी और निरमंड से संपर्क जुड़ गया है। निरमंड और आनी को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 305 निमला में मंगलवार शाम सात बजे भूस्खलन से बाधित हुआ था। आनी से करीब 15 किलोमीटर आगे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। क्षेत्र में इन दिनों सेब सीजन शुरू हो गया है और एनएच बाधित होने से क्षेत्र में सेब सीजन में जुटे वाहन और बागवानों की चिंता बढ़ गई थी। सड़क अवरुद्ध होने से सेब से लदे कई छोटे-बड़े वाहन भी फंस गए थे। बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए मंगलवार देर शाम को ही मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे एनएचएआई ने करीब 16 घंटे बाद बाधित सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया। एनएचएआई रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि बाधित एनएच को बहाल कर दिया गया है। अब यहां वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में वाहनों चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

आनी के निमला में 16 घंटे यातायात के लिए अवरुद्ध रहा एनएच 305। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें