फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में एनएफएसए की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 (एनएफएसए) को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने अध्यक्षता की। बैठक में ब्लॉक रोहड़ू और छौहारा में उचित मूल्य की दुकानों, एचपीएससीएससी के थोक गोदामों और राशन कार्डों से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि रोहड़ू में 59 और छौहारा में 57 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। ईपीडीएस पोर्टल के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए एनएफएसए कवरेज पर चर्चा की गई। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शिमला में ग्रामीण क्षेत्रों में 56.23 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 30.99 प्रतिशत आबादी को कवर किया जाना है, जबकि शेष पात्र लाभार्थियों को शीघ्र शामिल करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें