फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में पार्किंग, कैंटीन और दुकानों की नीलामी 9 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कुमारसैन बस अड्डे में पार्किंग, कैंटीन और 14 दुकानों की नीलामी 9 अप्रैल को होगी। इच्छुक व्यक्तियों को बस अड्डे परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन का अवसर मिलेगा। रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक हुमेश ठाकुर ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपनी बोली लगानी होगी। नीलामी प्रक्रिया 9 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे रामपुर में शुरू होगी। नीलामी में भाग लेने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा। इसमें मुख्य रूप से आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल हैं। सिक्योरिटी के रूप में 25,000 रुपये की राशि भी जमा करवानी होगी। बस अड्डे में पार्किंग, दुकानों के संचालन से स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के अवसर मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए 9418000552 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें