फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चिड़गांव के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। नगर पंचायत चिड़गांव के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के कक्ष में हुआ। अध्यक्षता एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने की। इस अवसर पर नगर परिषद रोहड़ू के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत चिड़गांव के अंतर्गत वार्ड नंबर-1 चिड़गांव-1 से शमशेर सिंह, वार्ड नंबर-2 से भूपेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-3 भौंडा बाजार से पूनम कुमारी, वार्ड नंबर-4 भौंडा कॉलोनी से ललित सिंह, वार्ड नंबर-5 अपर एवं लोअर भौंडा से सरला देवी, वार्ड नंबर-6 सुंधा से अनुराधा और वार्ड नंबर-7 मांदली से कांता देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें