फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नवनियुक्त रेडक्रॉस सोसायटी के समन्व्यक चंद्रकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
जिला कुल्लू रेडक्रॉस सोसाईटी के नवनियुक्त समन्वयक चंद्रकेश शर्मा शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। जिला कुल्लू रेडक्रॉस सोसायटी के नवनियुक्त समन्वयक चंद्रकेश शर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें रेडक्रॉस सोसायटी के जरिये जरूरतमंद की मदद करने को कहा। चंद्रकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उन्होंने जो जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द आनी क्षेत्र का दौरा करने का भी आग्रह किया, तो मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द आनी का दौरा करेंगे। इस मौके पर उनके साथ आनी बीडीसी अध्यक्ष विजय कंवर, सोनू चौहान, महेंद्र ठाकुर, शादी लाल, महेंद्र, राजकुमार कंवर, सोनू शर्मा, देवराज, गुलाब वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें