शुदारंग पंचायत में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में जांच करती महिला स्वास्थ्
रिकांगपिओ (किन्नौर)। शुदारंग पंचायत में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर विशेष रूप से गांव के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किया गया था। शुदारंग पंचायत के प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस स्वास्थ्य शिविर में 44 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। पंचायत के प्रधान दलीप नेगी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी ग्राम वासियों से अपील की कि वे भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। संवाद