आनी (कुल्लू)। राधे-राधे वेटरनरी प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी में नए साल के आगमन के उपलक्ष्य पर समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने बीते वर्ष की उपलब्धियों को याद किया और नव वर्ष का अभिनंदन किया। समारोह का शुभारंभ सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी।