रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित प्री काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र में महाविद्यालय की प्रवेश समिति की ओर से विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रथम वर्ष में नए आगंतुक विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति से संबंधित जानकारी दी जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या पेश न आए। इस सत्र में महाविद्यालय के प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. आशा गर्ग, प्रो. राजेश नेगी, डॉ. शिवाली ठाकुर, प्रो. जितेंद्र साहनी, प्रो. अनूप कुमार, डॉ. नरेंद्र नेगी, प्रो. जीवन मसोई और डॉ. कुशाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।