सर्वपल्ली बीएड, एमएड कॉलेज में पूजा पाठ के साथ नए सत्र का हुआ आगाज। स्रोत : कॉलेज
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली बीएड एवं एमएड संस्थान नोगली में नए सत्र का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान मां सरस्वती और पीपल के वृक्ष का पूजन किया गया है। इसके बाद हवन भी किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि सर्वपल्ली संस्थान 2005 से मानव कल्याण शिक्षा समिति के अंतर्गत अध्यापक प्रशिक्षण करवा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण करना है। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का नव सत्र के शुभारंभ दिवस पर स्वागत किया और नए प्रशिक्षुओं को शिक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी दी।