मंत्री जगत सिंह नेगी 2 नवंबर तक किन्नौर के प्रवास पर रहेंगे मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। चौरा स्कूल को जल्द नया भवन मिलेगा।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी बुधवार से 2 नवंबर तक किन्नौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री 29 अक्तूबर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के भवन का उद्घाटन करेंगे। 30 अक्तूबर को सुबह 10:15 बजे शारबो से कागरा, ख्वांगी से एनएच-पांच तक बनी सड़क और जेएसवी प्लांट से अल्टी ख्वांगी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मंत्री दोपहर 2: 00 बजे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 31 अक्तूबर को बागवानी मंत्री सुबह 9:00 बजे रिकांगपिओ में अंडर-14, अंडर-19 छात्र-छात्रा, 50 साल से अधिक महिला और पुरुष मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। 1 नवंबर को मंत्री सुबह 10:30 बजे युवक मंडल भवन रोघी, बौद्ध मंदिर रोघी, रोघी में वार्ड नंबर तीन के सामुदायिक हॉल, ब्यूड़ेन में सामुदायिक शौचालय और रोघी में जन सेवा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। 2 नवंबर को मंत्री मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के किन्नौर प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे। 3 नवंबर को जिला सोलन के लिए रवाना होंगे।