फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थरोला पंचायत का हुआ विभाजन, नई पंचायत बनी कथांडी-टाहू

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कोटखाई क्षेत्र में पंचायतों की संख्या बढ़कर 27 हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई में थरोला पंचायत का विभाजन कर एक नई पंचायत का गठन किया गया है। नई पंचायत का नाम कथांडी-टाहू रखा गया है। नई पंचायत बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
जानकारी के अनुसार थरोला पंचायत से टाहु-1, टाहु-2, कथांडी, दवांडी, रौणी, शोसण और मराथू गांवों को अलग कर नई पंचायत का गठन किया गया है। पुनर्गठन के बाद अब कोटखाई क्षेत्र में पंचायतों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि नई पंचायत बनने से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा। विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सकेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी। नई पंचायत के गठन को क्षेत्र के संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें