फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राम गोपाल और कृपाल शोम को सौंपी महामंत्री की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल पूह में नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिला में वीरवार को भाजपा पूह मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भाजपा पूह मंडल अध्यक्ष दीप ज्योति नेगी ने पूह मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें राम गोपाल और कृपाल शोम को महामंत्री की कमान सौंपी गई। जमबल दर्जे और नाडुप को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा बिमला देवी, पन्या देवी, सुमन नेगी कोषाध्यक्ष, पन्या दर्जे, कमलेश कुमारी, राजेंद्र नेगी, दावा चारस, इंदौर भोनी सचिव, हीरा सेन मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता जय लक्ष्मी, कार्यालय सचिव तंजीन लोसल, आईटी संयोजक हितेश बोरस, आईटी सह संयोजक प्रदीप कुमार, सोशल मीडिया संयोजक मनोज कुमार और सोशल मीडिया सह संयोजक साहिल नेगी को चुना गया। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में 25 सदस्य, 10 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 9 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। भाजपा पूह मंडल अध्यक्ष दीप ज्योति नेगी ने नव नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मिलकर संगठन के प्रति कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें