शमशरी महादेव मंदिर में देवता के हरियाणों के साथ मंदिर कमेटी के कारकूनों की एक महत्वपूर्ण बैठक म
बैठक में मंदिर संविधान प्रारूप कमेटी का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू। शमशरी महादेव मंदिर में सोमवार को देवता के हरियानों के साथ मंदिर कमेटी के कारकूनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के कारदार संतोष ठाकुर ने की। बैठक में कई अहम निर्णय लिए। मंदिर कमेटी पर लगाए गए आरोपों पर चर्चा की गई। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में निर्णय लिया कि पुरानी कमेटी को भंग कर दिया जाएगी और जल्द ही एक नई कमेटी का गठन किया जाएगा। साथ ही सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि शमशरी महादेव मंदिर में एक नई प्रबंधन कमेटी गठित की जाएगी, जो मंदिर के समस्त प्रबंधन कार्यों की देख-रेख करेगी। बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसमें एक संविधान बनाने के लिए एक प्रारूप समिति का गठन किया गया। इस समिति में पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामलाल आजाद को अध्यक्ष, पूर्व सूबेदार ख्याले राम शर्मा और बेली राम को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा िकिशोरी लाल, बेली राम, किशन ठाकुर, किशोरी लाल, ज्ञान चंद, शिवराम शर्मा, रणजीत ठाकुर, अनूप राम, गुलाब, पूर्णचंद, जेआर वर्मा, ताराचंद, ध्यान सिंह, भारत भूषण, विनोद ठाकुर सहित कई हरियान और देवता के 13 सियाने को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। संविधान प्रारूप समिति देवता से संबंधित संस्कृति और प्रबंधन के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एक संविधान तैयार करेगी। यह संविधान न केवल मंदिर के वर्तमान प्रबंधन को सुदृढ़ करेगा, बल्कि भविष्य में देवता की संस्कृति को भी मजबूत बनाएगा। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि जब तक नई कमेटी का गठन नहीं किया जाता, तब तक पुरानी कमेटी अपने कार्यों को जारी रखेगी। संविधान प्रारूप समिति की बैठक 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें संविधान के मसौदे पर चर्चा होगी और आगामी कार्रवाई की शुरुआत की जाएगी। इस बैठक के फैसले से शमशरी महादेव मंदिर के प्रबंधन में एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो मंदिर की गतिविधियों को व्यवस्थित और संगठित करेगा। बैठक में निर्णय हुआ कि कारदार संतोष ठाकुर अपने पुत्र को नई कारदार की बागडोर सौंपेगा।