फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में 48 पंचायतों की 117 टीमें दिखाएंगी जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा कॉलेज मैदान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में विकास खंड चौपाल की 48 पंचायतों की कुल 117 टीमें भाग ले रही है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता महिलाएं ही भाग ले रही हैं। इसमें कबड्डी की 33, रस्साकस्सी की 44, समूह नृत्य की 32 और एकांकी नाटक की आठ टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ चौपाल तन्मय कंवर ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन नौ मार्च को होगा। इसमे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा गेस्ट ऑफ ऑनर रहेंगे। प्रतियोगिता के दौरान इस मौके पर गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पहाड़ी अनाज कोदा, चौलाई, सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन सिड्डू, घघरी, कापरु और खिंडा के अलावा सेब का जैम, साइडर विनेगर, हस्तनिर्मित शॉल, टोपियां, रंग बिरंगी मोमबत्तियां, साबुन और होली के लिए प्राकृतिक रंग के स्टाॅल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें