फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चाइना बाजार के विरोध में नेरवा बाजार रखा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने जलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बस अड्डे के साथ लग रहे चाइना बाजार के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने नेरवा बाजार भी पूर्ण रूप से बंद रखा।
व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिखटा ने कहा कि तीन महीने के अंतराल में बाहर से आए व्यापारी दूसरी बार मेले का आयोजन कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों को आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इस विरोध में नेरवा और आसपास के लगभग 600 दुकानदारों ने नेरवा बाजार में जबरदस्त नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय नेरवा तक जलूस निकाला। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक इस चाइना मेले को रद्द नहीं किया गया, तब तक बाजार बंद रहेगा। वह अपने परिवारों सहित मेले के आयोजन स्थल के सामने डेरा डालकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा सुबह से ही नेरवा बाजार में डटे थे। दोपहर में उपमंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा ने भी नेरवा पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार विनोद कुमार, डीएसपी सुशांत शर्मा व अन्य अधिकारियों से मंत्रणा कर व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि आयोजकों ने नगर पंचायत नेरवा से चाइना बाजार लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया है। चाइना बाजार चाहे निजी भूमि पर ही क्यों न लगाया जा रहा हो फिर भी सुरक्षा और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी आवश्यक होती हैं। आयोजकों ने किसी भी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है। जब तक सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं होंगी तब चाइना बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें