फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेहा ने एचपीयू समाजशास्त्र प्रवेश परीक्षा में किया टॉप

विज्ञापन
एचपीयू समाजशास्त्र प्रवेश परीक्षा में टॉप करने पर ठियोग कॉलेज की छात्रा नेहा के साथ कॉलेज प्राच
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग की छात्रा नेहा शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की समाजशास्त्र प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नेहा ने 100 में से 81 अंक प्राप्त कर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा ने उपलब्धि प्राप्त कर महाविद्यालय ठियोग और क्षेत्र का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग से प्रत्येक वर्ष तीन से चार विद्यार्थियों का एचपीयू के समाजशास्त्र विभाग में चयन होता है, जो विभाग के लिए गर्व का विषय है। समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अनीता राठौर ने नेहा शर्मा की इस उपलब्धि पर बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने नेहा शर्मा को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें