फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जदुण में लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा की जदुण पंचायत में ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन एवं हैप्पी हार्ट मिशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की हृदय संबंधी जांच करने के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों का परीक्षण भी किया। ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जितेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें