पीजी कॉलेज रामपुर में एनसीसी कैडेट्स को योगा के सिखाए गुर। संवाद
रामपुर कॉलेज में एनसीसी का चल रहा प्रशिक्षण शिविर
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन बुधवार को कैडेट ने योग पद्धति के बारे में जाना। योग विशेषज्ञों ने कैडेट को योग के आसन और लाभों के बारे में जानकारी दी। चिकित्सकों ने कैडेट को स्वस्थ जीवन प्रणाली और पोषाहार के बारे में बताया। 10 दिवसीय शिविर में कैडेट कई गतिविधियों में भाग लेंगे। पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन उद्घाटन पोशाक के साथ शिविर शुरू हुआ। डॉ. सुचिता पाल्मो ने कैडेट को स्वस्थ आहार और योग के बारे में जानकारी दी। शिविर में तीन कॉलेज और 13 स्कूलों के 510 कैडेट भाग ले रहे हैं। रामपुर कॉलेज, रिकांगपिओ कॉलेज, निरमंड कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी, खरगा, नोगली, दत्तनगर, कशोली, ज्यूरी, जेएनवी स्कूल रिकांगपिओ, जेएनवी स्कूल काजा, डीपीएस स्कूल झाकड़ी, एचएसडी पब्लिक स्कूल खनेरी, जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्टू, शाइनिंग स्टार स्कूल जगातखाना और देव भूमि स्कूल जगातखाना स्कूल के कैडेट भाग ले रहे हैं।
पीजी कॉलेज रामपुर में एनसीसी कैडेट्स को योगा के सिखाए गुर। संवाद