फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनसीसी कैडेट्स को दिया हथियार चलाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में कैडेट्स को हथियारों के बारे में दिया प्रशिक्षण। संवाद
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को दिया हथियार चलाने का प्रशिक्षण
विज्ञापन

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में युद्ध कौशल और एकता की भावना का पढ़ाया पाठ

दस दिवसीय शिविर में 3 कॉलेज और 13 स्कूलों के 510 कैडेट्स पा रहे प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में एनसीसी का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। तीसरे दिन विभिन्न कॉलेज और स्कूलों से आए कैडेट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स को युद्धकौशल, एकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बारे में बताया। शिविर में सूबेदार प्रेम सिंह ने कैडेट्स को हथियारों और उनके इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षिण दिया। पीजी कॉलेज रामपुर में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन वीरवार को कैडेट्स ने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिविर में सूबेदार प्रेम सिंह ने कैडेट्स को हथियारों की बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एकता और अनुशासन काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को विकसित करना है। दस दिवसीय एटीसी-222 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 510 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इनमें रामपुर, रिकांगपिओ और निरमंड कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी, खरगा, नोगली, दत्तनगर, कशोली, ज्यूरी, जेएनवी स्कूल रिकांगपिओ, जेएनवी स्कूल काजा, डीपीएस स्कूल झाकड़ी, एचएसडी पब्लिक स्कूल खनेरी, जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्तू, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना और देव भूमि स्कूल जगातखाना स्कूल के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। 26 मई से 4 जून तक चलने वाले शिविर में कैडेट्स को वेपन प्रशिक्षण, परेड, खेल, मैप रीडिंग, बैटल क्राफ्ट, युद्ध कौशल, स्वच्छता, स्वास्थ्य प्रशिक्षण और योग के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

रामपुर कॉलेज में कैडेट्स को हथियारों के बारे में दिया प्रशिक्षण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें