काजा (लाहौल-स्पीति)। स्पीति के काजा विकास खंड में तीसरे एवं अंतिम चरण में दो पंचायतों लालुंग और लोसर में 30 मई को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए वीरवार को 10 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ इन पंचायतों के संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी काजा अंशुल शांडिल ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।