रामपुर कॉलेज में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटस को जानकरी देते सेना अधिकार
रामपुर कॉलेज में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आठ हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी की ओर से रामपुर कॉलेज में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आगाज कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में स्वागत भाषण से हुआ। इस शिविर में चार महाविद्यालय और बारह स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। अपने स्वागत भाषण में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स को एकता और अनुशासन में रहते हुए देश के लिए अच्छा काम करने का जज्बा सिखाती है। एनसीसी कैडेट्स को एक जिम्मेदार कैडेट्स बनने के लिए अपने दैनिक जीवन में अपने खान-पान का ध्यान रखते हुए अच्छी आदतें अपनानी चाहिए और उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए। कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स को आज के नए खतरोंं के बारे में जैसे साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों से सावधान रहने को कहा। इसके बाद एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन संदीप ठाकुर ने राष्ट्रीय एकता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। शाम के सत्र में सभी कैडेट्स ने खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया।।