फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा से हुए नुकसान की 60 लाख से होगी भरपाई

विज्ञापन
नगर परिषद रामपुर में वि​भिन्न विकासात्मक कायो को लेकर बैठक में चर्चा करते हुए
विज्ञापन
आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर परिषद की पहली बैठक में लिया निर्णय, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता हटते ही नगर परिषद रामपुर ने मंगलवार को विशेष बैठक वार्ड नंबर सात के पार्षद गोविंद राम ने अध्यक्षता में की। बैठक में बीते वर्ष बरसात में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए रूपरेखा बनाई गई और इसके लिए करीब 60 लाख के टेंडर लगाने की सहमति बनी।गौर रहे कि बीते वर्ष बरसात से नगर परिषद के सभी नौ वार्डों में भारी नुकसान हुआ था। इसमें भी वार्ड नंबर एक, पांच, छह और सात में भारी नुकसान हुआ था। इसकी मरम्मत करने और लोगों को सुविधा देने की बैठक में चर्चा की गई। इसके लिए 60 लाख रुपये के टेंडर लगाए जाएंगे। बरसात में जो नुकसान हुआ था, उसकी मुरम्मत न होने से भी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस वर्ष की बरसात भी शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि अब भी समय रहते कामों को पूरा नहीं किया गया तो लोगों की दिक्कतें और अधिक बढ़ सकती हैं। इनमें विशेष कर रास्तों और डंगों का काम होना है। इसके अतिरिक्त बैठक में आम जन मानस की समस्याओं पर चर्चा की गई और उनका निपटारा भी किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी डाॅ. वरुण शर्मा, पार्षद प्रदीप कुमार, विशेषर लाल, प्रीति कश्यप, रोहिताश्व सिंह मेहता, कांता देवी, अश्वनी नेगी, मुस्कान चारस, मनोनीत पार्षद, राकेश गुप्ता, गिरीश गौतम और सुशील ठाकुर सहित परिषद के एसडीओ अनिल गौतम जेई राजेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें