फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नव्या ठाकुर करेंगी शूटिंग बाल विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
रोहड़ू में प्रेस वार्ता करते शूटिंग बाल एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पांच साल से शूटिंग बाल खेल में सक्रिय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

रोहड़ू। रोहड़ू की होनहार बेटी नव्या ठाकुर शूटिंग बाल विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी की छात्रा हैं। नव्या ठाकुर पुत्री ललित ठाकुर का चयन 44वीं सीनियर शूटिंग बाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान गठित चयन समिति ने किया। दूसरा शूटिंग बाल विश्व कप 1 से 3 फरवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को रोहड़ू में आयोजित प्रेस वार्ता में शूटिंग बाल एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक जीतेश्वर दत्ता ने बताया कि शूटिंग बाल एक मान्यता प्राप्त खेल है, जिसे वाॅलीबाल की तर्ज पर खेला जाता है। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से इस विश्व प्रतियोगिता को मान्यता दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन शूटिंग बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एशियन शूटिंग बाल फेडरेशन एवं इंटरनेशनल शूटिंग बाल फेडरेशन के बैनर तले किया जा रहा है। नव्या ठाकुर पांच साल से शूटिंग बाल खेल में सक्रिय हैं। वह लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वह हिमाचल प्रदेश की पहली शूटिंग बाल खिलाड़ी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इस उपलब्धि पर नव्या ठाकुर ने अपने माता-पिता, शिक्षकों, चयन समिति के सदस्यों और खेल संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नव्या के पिता ललित ठाकुर सहित शूटिंग बाल एसोसिएशन के पदाधिकारी लोक राज रेटका और कपिल नारटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें