रोहड़ू। आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी स्कूल की छात्रा नव्या ठाकुर सीनियर नेशनल शूटिंग बाल प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रतियोगिता 8 से 12 जनवरी तक महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित हो रही है। नव्या की उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और परिजनों में उत्साह है। नव्या ठाकुर इससे पहले सब जूनियर और जूनियर नेशनल शूटिंग बाल प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। नव्या के पिता एक अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक कोच हैं। स्कूल प्रशासन और परिवार ने इस उपलब्धि के लिए शूटिंग बाल एसोसिएशन की चयन कमेटी, प्रशिक्षकों, एसोसिएशन प्रधान राजेश झोंटा, महासचिव प्रीति दत्ता और कोषाध्यक्ष श्याम गौतम का आभार जताया है।