फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को सब से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भीमाकाली माता के किए दर्शन

विज्ञापन
सराहन में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शरद नवरात्र के दूसरे दिन रविवार की अवकाश के कारण भीमाकाली माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी से ज्यादा रही। सराहन में पहले नवरात्र को भीमाकाली माता के दर्शन करने वाले करीब सात सौ श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ था। दूसरे नवरात्र को रविवार की अवकाश के कारण आंकड़ा 16 सौ के पार पहुंचा गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के बाद मंदिर के बंद होने और करीब एक महीने से मंदिर खुलने के बाद माता के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में रविवार का आंकड़ा सर्वाधिक रहा। चैत्र नवरात्र में कोरोना के कारण श्रद्धालु मंदिर में बच्चों के मुंडन संस्कार नहीं कर पाए। अब वे भक्त माता के मंदिर आकर बच्चों के मुंडन संस्कार करवा रहे हैं। लोग नए वाहन खरीद कर सराहन मंदिर माता के आशीर्वाद को पहुंच रहे हैं। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए न्यास के कर्मचारी, पुलिस और होमगार्ड जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। मंदिर के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने बताया कोरोना काल के बीच दूसरे नवरात्र में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सब से ज्यादा रही।
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा अवकाश का दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी से ज्यादा रही। न्यास ने सभी का पंजीकरण और कोरोना नियमों का अनुसरण करवाकर ही लोगों को दर्शन करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें