फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नवोदिता शर्मा ने स्पून रेस में रहीं प्रथम

विज्ञापन
आनी के मातल स्कूल की छात्रा नवोदिता शर्मा ने स्पून रेस में जिला भर में झटका पहला स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी(कुल्लू)। आनी जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय बाल मेले में नवोदिता ने शानदार प्रदर्शन कर स्पून रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के सात ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बाल मेले में जिला के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं जिला के शिक्षा खंड आनी की राजकीय प्राथमिक विद्यालय मातल की होनहार छात्रा नवोदिता शर्मा और निशा शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। नवोदिता शर्मा की इस उपलब्धि से स्कूल सहित पूरे शिक्षा खंड आनी में खुशी का माहौल बना हुआ है। गौर हो कि नवोदिता शर्मा छात्रा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मातल क्लस्टर आनी में तीसरी कक्षा की छात्रा है। अध्यापकों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें