फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजोरी ने जीती पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुवक मंडल धानसर ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन



रोहड़ू। नवयुवक मंडल धानसर ने पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में बिजोरी टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिजोरी और भोलाड़ टीम के मध्य हुआ। बिजोरी टीम ने भोलाड़ को 3-2 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। बिजोरी टीम के अमित रांटा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। भोलाड़ के सुनील को सर्वश्रेष्ठ अटैकर का खिताब मिला। भोलाड़ टीम के रिजुल को सर्वश्रेष्ठ लिबेरो घोषित किया गया। मसली टीम के कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर का पुरस्कार दिया गया। कलोटी टीम के दिनेश को उभरता खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। इस दौरान महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें धानसर टीम की महिलाएं विजेता रहीं। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बिजोरी के अमित रांटा ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। भोलाड़ के सुनील, रिजul, मसली के कार्तिक और कलोटी के दिनेश को भी विशेष पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें