फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में सेब तुड़ान शुरू, पाराला मंडी में 2400 रुपये में बिकी आधी पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे दाम मिलने से बागवानों में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचले क्षेत्रों में सेब का तुड़ान कार्य शुरू हो गया है और फल मंडियों तक पहुंचना शुरू हो गया है। ठियोग की पाराला मंडी में सेब के अच्छे दाम मिलने से बागवानों में खुशी का माहौल है। किन्नौर सेब की आधी पेटी 2400 रुपये में बिकी है। पूर्वनी गांव के बागवान जयमैजर अज़यान ने अपनी गला वैरायटी के सेब पाराला मंडी भेजे। उनके सेब को 2400 रुपये प्रति आधी पेटी का भाव मिला। इस अच्छे दाम से क्षेत्र के बागवानों को उम्मीद जगी है। उन्हें इस सीजन में बेहतर बाजार भाव मिलने की संभावना है। बागवानों का कहना है कि यदि मंडियों में इसी तरह अच्छे दाम बने रहे। तो सेब उत्पादन से जुड़े किसानों को काफी राहत मिलेगी। यह शुरुआती तुड़ान निचले इलाकों में हुआ है। इससे आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदें बढ़ी हैं। सेब के अच्छे दाम मिलने से किन्नौर के बागवानों में खुशी का माहौल है। उन्हें उम्मीद है कि यह रुझान पूरे सीजन में बना रहेगा। बेहतर बाजार भाव से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बागवानों का मानना है कि यह शुरुआत शुभ संकेत है। इससे उन्हें अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें