फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहां स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया स्थापना दिवस

सार

रोहड़ू के सराहां में एनएसएस इकाई ने स्थानीय संस्थाओं और विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। बाजार, मंदिर परिसर और बस अड्डा सहित कई क्षेत्रों की सफाई कर प्लास्टिक कचरा पंचायत को सौंपा गया। शनिवार को स्वच्छता मैराथन भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजारों, मंदिर परिसर और बस अड्डा में की सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सराहां की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने अपना स्थापना दिवस मनाया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने अध्यापकों, स्थानीय संस्थाओ, महिला मंडल समूहों, स्कूल प्रबंधन समिति, चूड़ेश्वर सेवा समिति और व्यापार मंडल सराहां के सहयोग से सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सराहां, बिजट महाराज मंदिर परिसर, सराहला, लक्ष्मी बाजार, चौक बाजार और बस अड्डा क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। बरसात के बाद फैली गंदगी, झाड़ियां, घास और प्लास्टिक कचरे को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाया गया। प्लास्टिक कचरे को महिला मंडल के माध्यम से पंचायत को सौंपा गया ताकि इसका उचित निष्पादन किया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान अध्यापक विनोद जारटा के प्रेरक संदेश से हुई। उन्होंने कहा कि हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह नेगी ने भी स्वयंसेवकों को स्वच्छता पखवाड़े का महत्व बताया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीप राम, महिला समूह अध्यक्ष गणिका ठाकुर, चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष प्रकाश बर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नीरज कांत और विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार हिमटा ने बताया शनिवार को स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ स्थानीय जनता भी भाग ले सकेगी। पुरुष और महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं भी होंगी। विजेताओं को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें