फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी परियोजना ने चलाया स्वच्छता अभियान

सार

रामपुर बुशहर के झाकड़ी बाजार में एनजेएचपीएस के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में 250 लोगों ने मिलकर कचरा निष्पादन और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की सराहना की गई।
विज्ञापन
झाकड़ी में सफाई करते झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्य। स्त्रोत प्रबंधन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर की अध्यक्षता में झाकड़ी बाजार के पास एक दिन, एक साथ, एक घंटा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में एनजेएचपीएस के अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ यूनिट झाकड़ी, महिला मंडल झाकड़ी, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के विद्यार्थियों समेत 250 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान गैर बायोडिग्रेडेबल कूड़ा निष्पादन के लिए भेजा और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने कहा कि भारत सरकार और एसजेवीएन के उच्च प्रबंधन के उचित मार्गदर्शन से इन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सफाई अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी लोगों की सराहना की । इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसएफ, परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष और झाकड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें