फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाल
फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र आर्यवंश के एक प्रेरणादायक भाषण से हुआ। उन्होंने समाज सेवा का महत्व बताया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने एक नृत्य भी प्रस्तुत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शिवानी ने स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और एनएसएस के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को दर्शाती एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। अंतिम वर्ष के छात्र नितिन और ऋषभ ने एनएसएस की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी। नितिन ने अपने अनुभव भी साझा किए। महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. हरीश कुमार ने भी अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने अपना विशेष संदेश देते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद किया।