कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा की जंजैली पंचायत में बुधवार को उद्यान विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया। विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान ठियोग डॉ. जगदीश शर्मा ने बागवानों बागवानी की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने सेब को सघन खेती, खेतों में अत्याधिक खाद, कीटनाशक, मिट्टी और पत्तियों की जांच के बारे में जानकारी दी। शिविर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना समेत कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उद्यान विकास अधिकारी नारकंडा प्रेम राज गुप्ता, उद्यान प्रसार अधिकारी बड़ागांव प्रेम शर्मा, सुरेंद्र कायथ, देवेंद्र कुमार, पंचायत प्रधान शिवराम बाली, रमेश शर्मा, सीताराम, गुरधयान, सुदर्शन बाली और तेजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।