फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा से पोवारी तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
नाथपा से पोवारी तक नेशनल हाईवे पांच की हालत बनी खस्ता। संवाद
विज्ञापन
करीब 40 किलोमीटर एनएच पर रोजाना खतरे के साये में हो रहा सफर, पर्यटकों सहित हजारों लोगों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ रही परेशानियां
विज्ञापन


हिचकोले खाते हुए मरीज पहुंच रहे अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में नाथपा से पोवारी तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर सफर करना खतरनाक बना हुआ है। एनएच पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गौर हो कि नाथपा से पोवारी तक करीब 40 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग की हालत दयनीय है, वहीं राष्ट्रीय उच्च प्राधिकरण बीते लंबे समय से एनएच की कोई सुध नहीं ले रहा है। ऐसे में एनएच पांच पर सफर करना खतरनाक बना हुआ है। इन दिनों प्रचंड गर्मी के चलते देश-विदेश से सैलानी चटक धूप की तपिश से बचने के लिए किन्नौर की ठंडी वादियों की ओर रुख कर रहे हैं। जिले के विभिन्न पर्यटक स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं और मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मियों के कारण किन्नौर की हसीन वादियों को निहारने पहुंचने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिये वाहन में सवार होकर आवाजाही करने वाले पर्यटकों को तो खस्ताहाल एनएच पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा रोजाना हजारों लोगों को खस्ताहाल एनएच पर खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। किन्नौर जिले में देशभर से पहुंचे पर्यटक प्राची, कविता, नंदिता, शीतल, प्रियंका, दीपक अग्रवाल, नवीन गुप्ता, सोनाक्षी जम्वाल, मृदुला जम्वाल, दिशा, साक्षी, सोनाक्षी, प्रियांशी, अभय गुप्ता, संपदा और संदीप अग्रवाल ने कहा कि सड़कों की हालत अच्छी होगी तो किन्नौर में पर्यटन को पंख लगेंगे। कई स्थानों पर एनएच की हालत खराब होने के कारण आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला किन्नौर में बरसात से हुए भूस्खलन के कारण स्लाइड प्वॉइंट निगुलसरी, नाथपा, टापरी के समीप पागल नाला, रल्ली और लाल डांक पोवारी के पास तो एनएच पांच की हालत बद से बदतर बनी हुई है।
भूस्खलन से कुछ जगह पर समस्या


उधर, एनएच रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने कहा कि एनएच की हालत भूस्खलन होने के कारण कुछ जगह पर खराब हुई हैं। इन्हें जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।


- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें