रोहडू में बैठक के दौरान पथ परिवहन निगम पैंशनर संघ के सदस्य
हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन इकाई की बैठक में मांगों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन इकाई की बैठक नए बस स्टैंड रोहड़ू में प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता हुई। बैठक में परिवहन निगम पेंशनरों ने समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। पेंशनरों ने महंगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि 65, 70, 75 वर्ष के कार्यकाल के पश्चात प्रबंधन ने 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि देने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय की ओर से पेंशनरों के हित में आठ वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद आए फैसले का लाभ केवल 66 याचिकाकर्ताओं को दिया जाना तर्क संगत नहीं है, इसलिए करीब चार हजार पेंशनरों को न्याय के लिए उच्च न्यायालय में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार व प्रबंधन इस लाभ देने को लेकर लगातार आनाकानी कर रहा है। बैठक में सरकारी पेंशनरों को 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर की पूर्व सरकार के समय से 50 हजार रुपये की पहली किस्त नहीं दी जा रही। उन्होंने मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कई सालों से लंबित चिकित्सा बिल और एरियर का भुगतान किया जाए। बैठक में प्रेम कायथ, नरेण सिंह ठाकुर,मोहन लाल आजाद, राम लाल आजाद, प्रीतम भाऊटा, मुन्नू राम शर्मा, देविंदर सांजटा, शाैंकी लाल डंडा, स्वर्ण देव शर्मा, रणधीर, मोहन लाल शर्मा करतार व मनसुख दास सहित अन्य सेवानिवृत्त निगम कर्मचारी मौजूद थे। स्ंवाद