फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने दूसरी बार रचा कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने दूसरी बार सबसे तीव्र 7,000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड प्राप्त किया है। स्टेशन ने 26 जनवरी रात 7 बजे एमओयू लक्ष्य 7,000 मिलियन यूनिट की दूसरी सबसे तीव्र ऐतिहासिक कीर्तिमान को पार किया। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने इस कीर्तिमान के लिए परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी सहित समस्त प्रबंधन को बधाई दी है। नाथपा-झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन ने अपने डिजाइन उर्जा उत्पादन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सबसे तेज 7,000 एमयू ऊर्जा उत्पादन 4 जनवरी, 2012 को प्राप्त किया था, जो अब तक के सबसे अधिक वार्षिक ऊर्जा उत्पादन के दौरान हासिल किया गया था। यह अविश्वसनीय ऊर्जा दस महीनों में हासिल की गई है, जिसमें परियोजना ने लगातार 116 दिन 110 प्रतिशत संयंत्र ओवरलोडिंग के साथ 1,650 क्षमता के साथ उत्पादन किया। उन्होंने कहा कि एनजेएचपीएस सतलुज नदी पर स्थित है और सतत् ऊर्जा उत्पादन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है। परियोजना ने अत्याधुनिक तकनीकों और कुशल जल प्रबंधन के माध्यम से यह लक्ष्य हासिल किया है। स्टेशन में सेंट्रल रोबोटिक हार्ड कोटिंग सुविधा स्थापित की गई है। बिजली उत्पादन के उपकरणों के कोटिंग और रखरखाव में मदद करती है। एनजेएचपीएस को देश का पहला हाइड्रो पावर स्टेशन और भारत की पहली बहुउद्देशीय हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना स्थापित करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने प्रकृति, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े समस्त भागीदारों, भारत सरकार विद्युत मंत्रालय, हिमाचल सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें