कुमारसैन क्षेत्र का सबसे बड़ा शक्ति पीठ माता हाटु मंदिर
- फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। काली माता मंदिर हाटू मार्ग ताजा बर्फबारी के बाद वाहनों के लिए बंद हो गया है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों वाहन से नहीं आने की सलाह दी है। प्रशासन के मुताबिक बर्फबारी के कारण मार्ग पर फिसलन काफी बढ़ गई है। साथ ही तंग सड़क और खड़ी चढ़ाई होने से बर्फ के बीच आवाजाही करने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इसको देखते हुए मार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
मंदिर में दर्शनों के लिए हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने लोगों को वाहन से मंदिर नहीं आने की हिदायत दी है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सड़क बहाल न हो जाए, तब तक स्थानीय लोग और पर्यटक मंदिर न आएं। एसडीएम कुमारसैन धर्मपाल चौधरी ने लोगों से अपील की है कि हाटू् मार्ग बर्फबारी के बाद बंद हो गया है। उन्होंने आग्रह किया कि घर पर ही माता कि आराधना करें।