सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नोगली में बीएड के नए सत्र का आगाज नवतरण के दौ?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नोगली में बीएड के नए सत्र का आगाज किया गया। कार्यक्रम में नए प्रशिक्षुओं का द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने स्वागत किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने कुल्लवी नाटी, बुशहरी नाटी और किन्नौरी नाटी पेशकर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में परिचय, टास्क वर्ग, प्रतिभा के अनुसार प्रदर्शन और अंत में प्रश्न राउंड के माध्यम से मिस्टर और मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया। निर्णायक मंडल में अनमा नेगी, डॉ. आशा भारद्वाज और मदन मोहन ने चारों राउंड के प्रदर्शन के आधार पर अखिल को मिस्टर फ्रेशर और अपि को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा।
डॉ. मुकेश शर्मा ने प्रशिक्षुओं को बेहतर कल के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार मोक्टा ने बल दिया कि शिक्षक समाज का आइना होते हैं। इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक सदस्य मौजूद रहे।