फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिना बताए घर चली गई थी नाबालिग बालिका, मंडी में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित मंडी जिले में ढूंढ लिया है। बालिका अपने माता-पिता को बिना बताए घर से चली गई थी। 1 जून को परिजनों ने ननखड़ी थाना में बालिका के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने खोज अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर जांच की गई। पुलिस ने बालिका को 24 घंटे में ढूंढ लिया। बालिका मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र में मिली। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि यह प्रकरण बच्चों और महिलाओं से संबंधित मामलों के प्रति शिमला पुलिस की संवेदनशीलता दर्शाता है। पुलिस ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें