फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
नम्होंग स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होंग में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र योगेश वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, कुल्लवी, पंजाबी और हिंदी गीतों पर नृत्य पेश किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर ने सभी के समक्ष वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें