कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ागांव पंचायत की प्रधान सुषमा बतौर मुख्य अतिथि और पूर्व सेवानिवृत्त अध्यापक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने सालभर खेलकूद, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। प्रधानाचार्य जय प्रकाश पराशर ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह ने सभी का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत और नाट्य मंचन के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।