फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में नमन हेड बॉय और अनंदिका चुनी हेड गर्ल

विज्ञापन
नोगली स्कूल में चयनित हुए हेड बॉय और हेड गर्ल प्रधानाचार्य के साथ। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रानी रतन कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का चुनाव करवाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता की अध्यक्षता में छात्र प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई। 12वीं कक्षा के छात्र नमन को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता के आधार पर हेड बॉय चुना गया। 12वीं कक्षा की छात्रा अनंदिका को अनुशासित और बहुमुखी व्यक्तित्व के लिए हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्य ने नवनियुक्त प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें बैज प्रदान किए। हेड बॉय और हेड गर्ल ने विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने और छात्रों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। चुनाव को संपन्न करवाने में शैलजा थापर, वर्षा, अनिता चौहान, विनोद ठाकुर, संजय बदरेल, विपिन और बहादुर सिंह का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें