विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि और कप
रामपुर बुशहर। नशा छोड़ो, खेल खेलो अभियान में युवक मंडल एक अप्रैल से नगेला प्रीमियर लीग 12/20 क्रिकेट प्रतियोगिता करवा रहा है। युवक मंडल के अध्यक्ष विनोद मेहता और सचिव सुनील कायथ ने कहा कि ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता एक से 10 अप्रैल तक चलेगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि और कप से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये के साथ कप देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से नवाजा जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। उपाध्यक्ष लखन चौहान, कोषाध्यक्ष सुशील चौहान, सहसचिव दीपक ने टीमों से प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। संवाद