रिकांगपिओ में कॉग्रेस कार्यकर्ता और बौद्ध अनुयायी के लोग बीटीएमसी अधिनियम 1949 के खिलाफ विरोध प
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में बौद्ध भिक्षुओं ने बोधगया टैंपल मैनेजमेंट कमेटी अधिनियम, 1949 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिनियम को रद्द करने और मंदिर के प्रबंधन में बौद्धों को अधिक अधिकार देने की मांग रखी। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और बौद्ध भिक्षुओं ने रिकांगपिओ बाजार में एक विशाल रैली भी निकाली। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता और बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे। -संवाद