फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नैक ने रामपुर कॉलेज में व्यवस्थाओं को जांचा

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में नैक की टीम राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद का दो दिवसीय
विज्ञापन
सात मापदंड किए चेक
विज्ञापन

शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का निरीक्षण कर तीन सदस्यीय टीम लौटी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने दो दिन तक रामपुर महाविद्यालय की शैक्षणिक और अकादमिक गतिविधियों की निरीक्षण किया। टीम ने महाविद्यालय की पाठ्यचर्या पहलू, शिक्षण अध्ययन और मूल्यांकन, अनुसंधान, परामर्श, विस्तार, अवसंरचना तथा अध्ययन संसाधन, छात्र सहायता और प्रगति, अभिशासन और नेतृत्व और मूल्यांकन प्रक्रिया को अंजाम दिया।
टीम ने संगठनों से बैठकें भी कीं। निरीक्षण दौरे के दौरान टीम ने कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया। विभिन्न हितधारकों पुराने छात्र संघ सदस्यों, पूर्व छात्रों ने अनुभव सांझा किए और कॉलेज की भूमिका पर चर्चा की गई। अभिभावक शिक्षक संघ से संवाद, अभिभावकों ने कॉलेज में छात्रों के विकास को लेकर राय व्यक्त की। कॉलेज में गुणवत्ता सुधार और अकादमिक विचारों को लेकर चर्चा हुई। एनएएसी टीम ने कॉलेज के सभी उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम और अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे से कॉलेज की एनएएसी प्रत्यायन प्रक्रिया को गति मिलेगी और इसकी अंतिम रिपोर्ट से संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को मजबूती मिलेगी।

नैक की तीन सदस्यीय टीम में डॉ. विष्णु चरण बारिक, डॉ. जॉनी जॉनसन और डॉ. आलोक कुमार शामिल रहे। पीईईआर टीम के समक्ष सभी विभागों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों ने अपने-अपने विभागों की गतिविधियों, शोध कार्यों और छात्रों की उपलब्धियों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि टीम ने कॉलेज का सफल निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें