फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में मेधावी नवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोगली पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली ने रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सालभर शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को नवजा गया। इसके अतिरिक्त स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने किन्नौरी, पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सेना के कमांडिंग अधिकारी कर्नल संग्राम दास बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे जबकि पुष्पनंद गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने सरफरोशी नाटक की प्रस्तुति दी। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आतंकवाद पर नाटक पेश किया। इसके बाद प्रधानाचार्य डाॅ. बीआर सक्सेना ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के अंत में सालभर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें नैंसी, अन्नया ठाकुर, आस्था चौहान, आंचल मेहता, रितिका मेहता, एंजल खिमटा, सारांश सूद, कृतिन शर्मा, शुभम, विशाल, रणवीर, हिमाशु, प्रियल ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कृष्ण ठाकुर, शकुंतला ठाकुर, सनम चौहान, अंजना मेहता, अशु रोल्टा, दीपिका और पिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें