दलाश के चपोहल में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी दलाश (कुल्लू)। कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक दलाश शाखा ने दलाश पंचायत के चपोहल गांव में वित्तीय डिजिटल साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसमें बैंक के प्रबंधक रमेश ठाकुर ने शिविर में मौजूद लोगों को फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पीएम जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना और दुग्ध उत्पादक महिलाओं को गाय की खरीद पर दिए जाने वाले ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर अनिल शर्मा और अजय वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।