फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चंडीगढ़ के दो युवकों से पकड़ी हेरोइन और अफीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। शिमला जिले के रोहडू़ में पुलिस थाना चिड़गांव की जांगला चौकी के अंतर्गत पुलिस ने चंडीगढ़ के दो युवकों को हेराइन और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पुलिस की टीम हवलदार दीपक के साथ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को दोनों संदिग्ध युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान कार की तलाशी में 1.08 ग्राम हेरोइन और 0.90 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान रवि कुमार निवासी राम दरबार कॉलोनी फेज दो चंडीगढ़ और अशोक निवासी राम दरबार कॉलोनी फेज नंबर दो चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें