कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नाबार्ड के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रेमनगर शाखा ने करेवथी पंचायत के मुलहाना गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शाखा प्रबंधक संजीत कुमार और कार्यकारी सहायक प्रताप चंद ने शिविर में सशक्त महिला ऋण योजना के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर कर्मचंद, केवल राम, बलबीर, बर्फी राम, दिलीप, रुक्मिणी और संतोष कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।