चौपाल में पल्स पोलियो अभियान की बैठक करते एसडीएम
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में 21 दिसंबर को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसको लेकर एसडीएम हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में उपमंडल टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से तीन से चार दिनों तक चलेगा। 22 से 24 दिसंबर को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपमंडल चौपाल में 115 बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां करीब 9 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि पोलियो का कोई इलाज नहीं है, लेकिन पोलियो की दवा ही इसका एकमात्र प्रभावी तरीका है।